scorecardresearch
Friday, 16 October, 2026
होमदेशअर्थजगतखाद्य नियामक ने स्वच्छता खामियों को लेकर रेडिसन ब्लू होटल के संचालक को दिया नोटिस

खाद्य नियामक ने स्वच्छता खामियों को लेकर रेडिसन ब्लू होटल के संचालक को दिया नोटिस

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नयी दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू होटल का संचालन करने वाली कंपनी एबी होटल्स लिमिटेड को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता आवश्यकताओं का पालन न करने पर शुक्रवार को नोटिस जारी किया तथा तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ”खाद्य कारोबार परिचालक (एफबीओ) को तत्काल सुधारात्मक उपाय करने और जहां भी जरूरी हो सहायक दस्तावेज तथा सचित्र साक्ष्यों के साथ विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपने का निर्देश दिया गया है।”

नियामक ने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कार्रवाई हो सकती है, जिसमें एफएसएसएआई लाइसेंस का निलंबन भी शामिल है।

एफएसएसएआई के अनुसार परिसर और उपकरणों के रखरखाव में भारी खामियां पाई गईं, जिनमें जंग लगी मशीनरी, फ्रीजर से रिसाव तथा रेफ्रिजरेशन, तापमान निगरानी, वेंटिलेशन, फर्श और प्रकाश व्यवस्था में कमियां शामिल हैं।

खाद्य नियामक ने स्वच्छता, जमा पानी तथा जल निकासी और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया। कीट नियंत्रण में कमियां दर्ज की गईं और परिसर में कॉकरोच तथा मक्खियों की सक्रियता देखी गई।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments