नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़कर 180 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने कहा कि बेहतर परिचालन प्रदर्शन और कारोबार गतिविधियों में तेजी से मुनाफे में वृद्धि हुई। इस दौरान उसके पास कुल ऑर्डर 20,421 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 108.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
अन्य आय समेत कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गई, जो पहली तिमाही में 155 करोड़ रुपये थी।
इंजीनियरिंग और परामर्श क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 7,428 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले।
इसके साथ ही 30 सितंबर तक कंपनी का कुल ऑर्डर 20,421 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
भाषा यासिर रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.