scorecardresearch
Monday, 19 October, 2026
होमदेशअर्थजगतघरेलू खाद्य बाजार के 47 प्रतिशत बढ़कर 1,274 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

घरेलू खाद्य बाजार के 47 प्रतिशत बढ़कर 1,274 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद: रिपोर्ट

Text Size:

चेन्नई, 10 अगस्त (भाषा) घरेलू खाद्य बाजार के 2027 तक 47 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,274 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

डैनफॉस इंडिया के सहयोग से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अत्याधुनिक तकनीक के साथ नवाचारी स्टार्टअप उभर रहे हैं।

‘भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र – दक्षिणी राज्यों के लिए संभावनाएं’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु भारत के प्रसंस्कृत फलों, जूस और मेवों के निर्यात में सबसे आगे है। राज्य की मात्रा के हिसाब से 33 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 27 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अध्ययन में उभरते रुझानों, प्रौद्योगिकियों और निर्यात अवसरों के बारे में विचार किया गया है।

सीआईआई नेशनल काउंसिल फॉर कोल्ड चेन एंड एग्री लॉजिस्टिक्स के चेयरमैन रविचंद्रन पुरुषोत्तमन ने कहा कि इस वृद्धि को गति देने में प्रौद्योगिकी अग्रणी भूमिका निभाएगी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments