scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चा तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चा तेल का वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) अत्यधिक आपूर्ति की चिंताओं के कारण कमजोर वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 8 रुपये की गिरावट के साथ 5,358 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 8 रुपये या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,358 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 6,761 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.17 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 63.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments