scorecardresearch
Friday, 2 October, 2026
होमदेशअर्थजगतमुख्यमंत्री मान ने धान की आवक से पहले खाद्यान्न भंडार हटाने का केंद्र से किया आग्रह

मुख्यमंत्री मान ने धान की आवक से पहले खाद्यान्न भंडार हटाने का केंद्र से किया आग्रह

Text Size:

चंडीगढ़, दो अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से राज्य में धान की आवक बढ़ने से पहले खाद्यान्न का भंडार जल्द हटाने का आग्रह किया है, ताकि मंडियों में किसानों को फसल उतारने में दिक्कत न हो और खरीद सुचारू रूप से हो सके।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी को लिखे पत्र में मान ने 10 अक्टूबर तक छह लाख टन चावल और पूरे अक्टूबर में 15 लाख टन गेहूं राज्य से बाहर भेजने का अनुरोध किया।

मान ने कहा कि करीब 40 लाख टन गेहूं का भंडार चावल मिलों और मंडी परिसरों में जगह घेरे हुए है, जिसमें करीब 17 लाख टन अभी भी वहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा कि इसे हटाना जरूरी है, ताकि धान के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने सितंबर में 15 लाख टन चावल और 10-12 लाख टन गेहूं राज्य से बाहर भेजने का अनुरोध किया था, लेकिन एक से 29 सितंबर के बीच केवल 8.3 लाख टन चावल और 4.3 लाख टन गेहूं ही बाहर भेजा गया।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments