scorecardresearch
Wednesday, 14 October, 2026
होमदेशअर्थजगतमंत्रिमंडल ने 11 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने 11 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को दी मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है।

सरकार ने बुधवार को बताया कि कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस बोनस पर 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) का भुगतान हर साल ‘दुर्गा पूजा’ और ‘दशहरा’ की छुट्टियों से पहले किया जाता है।

सरकार ने कहा, ‘‘इस साल भी करीब 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जा रहा है। यह बोनस रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करने को प्रोत्साहित करता है।’’

सरकार ने कहा, ‘‘प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिन के लिए अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा।’’

यह राशि रेलवे के विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को दी जाएगी। इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मंत्रालयी कर्मचारी और समूह ‘सी’ के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की। इस दौरान रेल यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रही।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments