scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबुर्रा वामसी राम मोहन पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

बुर्रा वामसी राम मोहन पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीजीसीआईएल) ने बुधवार को बुर्रा वामसी राम मोहन को कंपनी का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वामसी की नियुक्ति एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गई है।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, बिजली मंत्रालय के आदेश के तहत नए सीएमडी का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 जुलाई, 2030 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

पीजीसीआईएल के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक में वामसी की सीएमडी के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।

वामसी को बिजली पारेषण और दूरसंचार क्षेत्र में 33 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने पीजीसीआईएल में क्षेत्रीय और कॉरपोरेट स्तर पर कई महत्वपूर्ण नेतृत्व, नीति-निर्माण और रणनीतिक भूमिकाएं निभाई हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments