नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 150 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 79.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 62.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 244.10 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के दौरान यह 90.16 प्रतिशत तक चढ़कर 285.25 रुपये के दिन के उच्चस्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 79.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 269.30 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 65.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 248 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 79.2 प्रतिशत चढ़कर 268.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,670.52 करोड़ रुपये रहा।
बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 241.22 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 255 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 142 से 150 रुपये प्रति शेयर था।
बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड दूरसंचार, बिजली, रेलवे, जलापूर्ति तथा तेल एवं गैस वितरण जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले विशेष जरूरतों के लिए तैयार पॉलिमर कंपाउंड बनाती है।
भाषा निहारिका अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.