नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) प्रौद्योगिकी आधारित डिजिटल सेवाएं देने वाली बीएलएस ई-सर्विसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 12.4 प्रतिशत बढ़कर 20.5 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लि. की अनुषंगी कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 18.3 करोड़ रुपये था।
कंपनी की परिचालन आय सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही में 57.3 प्रतिशत बढ़कर 424.4 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 269.8 करोड़ रुपये थी।
बीएलएसई ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बीएलएस ई-सर्विसेज लि. का प्रदर्शन मजबूत रहा है। यह हमारे प्रमुख कारोबार में लगातार बनी तेजी और हमारे डिजिटल एवं वित्तीय समावेशन मंच के बढ़ते विस्तार को दर्शाता है…।’’
कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 55.1 प्रतिशत बढ़कर 428.1 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 276 करोड़ रुपये थी।
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.