scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूत रुख के बीच कारोबारियों के ताजा सौदों से वायदा बाजार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 45 पैसे की तेजी के साथ 263.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध की कीमत 45 पैसे यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 263.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें कुल 2,614 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा

अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments