scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का चौथी तिमाही में मुनाफा 18 प्रतिशत घटकर 187 करोड़ रुपये

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का चौथी तिमाही में मुनाफा 18 प्रतिशत घटकर 187 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का मार्च, 2026 में समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 187 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 228 करोड़ रुपये था।

संपत्ति प्रबंधन कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय सात प्रतिशत बढ़कर 458.2 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 429 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 25.50 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने कहा कि शेयरधारकों से मंजूरी मिलने पर लाभांश का भुगतान वार्षिक आम बैठक के समापन के 30 दिन के भीतर किया जाएगा। रिकॉर्ड तिथि की जानकारी मंजूरी के बाद अलग से दी जाएगी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 975.1 करोड़ रुपये और परिचालन आय 10 प्रतिशत बढ़कर 1,845 करोड़ रुपये रही।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments