नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य के साथ एक समझौता किया है, जिससे वन क्षेत्र में वाहनों के निर्बाध प्रवेश में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फैला हुआ है।
आईएचएमसीएल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक टोल व्यवस्था के क्षेत्र में काम करती है।
बयान में कहा गया है कि इस समझौते के तहत वन क्षेत्र में प्रवेश के लिए फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।
बयान के मुताबिक इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वन प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.