scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशयोगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों को हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया

योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों को हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया

Text Size:

गोरखपुर, दो नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

एक बयान के मुताबिक, जनता दर्शन में कुछ लोगों ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की, जिसके बाद योगी ने अधिकारियों को ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दिया जाए और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बयान में कहा गया है कि सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिदायक निस्तारण होना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी मामले में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है, तो इसकी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

बयान के मुताबिक, योगी ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाले लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उचित सहायता देने का भरोसा भी दिलाया।

भाषा

जफर मनीषा पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments