scorecardresearch
Sunday, 12 July, 2026
होमदेशडीयू में स्नातक दाखिले के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन, 2.73 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

डीयू में स्नातक दाखिले के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन, 2.73 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक का सबसे अधिक पंजीकरण हुआ है और 2.73 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) पोर्टल पर 2,73,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 2,18,284 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण पूरा कर लिया।

उन्होंने बताया कि 2,06,835 अभ्यर्थियों ने दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम और कॉलेज के विकल्प भी दर्ज कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, 2022 के बाद से ये सबसे अधिक पंजीकरण संख्या है।

स्नातक दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण तीन जुलाई को शुरू हुआ था और 11 जुलाई को समाप्त हुआ।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments