scorecardresearch
Monday, 22 June, 2026
होमदेशअसम में जल्द शुरू होगी ड्रोन संचालित डाक सेवा

असम में जल्द शुरू होगी ड्रोन संचालित डाक सेवा

Text Size:

गुवाहाटी, 22 जून (भाषा) असम में जल्द ही ड्रोन संचालित डाक सेवाएं शुरू की जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह सेवा पर्यावरण-अनुकूल संचालन के साथ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम में रसद का एक नया युग उड़ान भर रहा है। ड्रोन संचालित डाक सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों को पहले से कहीं अधिक तेजी से जोड़ेंगी, जिससे मिनटों में सेवाएं उपलब्ध होंगी।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘यह सेवा वास्तविक समय में निगरानी और पर्यावरण-अनुकूल संचालन के साथ काम करेगी।’’

इसमें कहा गया कि राज्य के ग्रामीण हिस्सों को जोड़ते हुए सेवा पहुंचाने का समय दो घंटे से घटकर महज सात मिनट रह जाएगा।

हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि यह सेवा कब शुरू की जाएगी या इसका संचालन किसके द्वारा किया जाएगा।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments