scorecardresearch
Tuesday, 20 October, 2026
होमदेशदिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर से होगी शुरू

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर से होगी शुरू

Text Size:

(फोटो के साथ)

भोपाल, 15 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल धाम से शुरू होकर उत्तर प्रदेश में अयोध्या के श्रीराम धाम तक जाएगी।

सिंह ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल आदर्शों सत्य, करुणा, सेवा और सद्भाव का प्रसार करना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के अन्य उद्देश्यों में सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना तथा धार्मिक संस्थानों और परंपराओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

इस दौरान यात्रा का ध्येय गीत भी जारी किया गया।

सिंह ने कहा कि गीत में सत्य, सेवा, सम्मान, करुणा, सद्भाव और ज्ञान जैसे मूल्यों को रेखांकित किया गया है। उन्होंने लोगों से इस गीत को अधिक से अधिक साझा करने और यात्रा में शामिल होने की अपील की।

अयोध्या से चुनाव लड़ने की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर सिंह ने कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है और वह मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे।

यह सवाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर हुई बयानबाजी के संदर्भ में पूछा गया था।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments