scorecardresearch
Saturday, 25 July, 2026
होमदेशकर्नाटक में पेपर लीक होने के लिए उपायुक्त जिम्मेदार होंगे : मुख्यमंत्री शिवकुमार

कर्नाटक में पेपर लीक होने के लिए उपायुक्त जिम्मेदार होंगे : मुख्यमंत्री शिवकुमार

Text Size:

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 25 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को जिलों के उपायुक्तों को चेतावनी दी कि राज्य की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने की किसी भी घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

यह निर्देश नीट पेपर लीक विवाद के बाद देश भर में विरोध-प्रदर्शनों के बीच आया है। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

बेंगलुरु राजस्व संभाग-स्तरीय प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, शिवकुमार ने अधिकारियों को आगामी परीक्षाओं के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया ताकि कोई चूक न हो।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि राज्य एक बड़े भर्ती अभियान पर काम कर रहा है, जिसके तहत 70,000 से अधिक पद भरे जाने हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और पुख्ता की जानी चाहिए। तैयारी, छपाई, वितरण और परीक्षा के आयोजन सहित हर चरण का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए। नीट घोटाला सभी के लिए एक सबक बनना चाहिए। यदि प्रश्न पत्र लीक होते हैं, तो संबंधित अधिकारियों, विशेषकर उपायुक्तों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।’’

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments