scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशदिल्ली एसआईआर: विशेष शिविरों में फॉर्म-6 के 27,510 आवेदन जमा किये गये

दिल्ली एसआईआर: विशेष शिविरों में फॉर्म-6 के 27,510 आवेदन जमा किये गये

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची से 47.5 लाख नाम हटाए जाने के बावजूद, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतिम चरण के करीब पहुंचने पर राजधानी में आयोजित विशेष शिविरों में फॉर्म-6 के केवल 27,510 आवेदन जमा किए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसआईआर की शुरुआत में पंजीकृत 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 97.53 लाख नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल थे, जबकि 47.5 लाख नामों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट (एएसडीडी) की श्रेणी में रखा गया था।

गत 31 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद, निर्वाचन आयोग को 26 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 2.67 लाख आवेदन प्राप्त हुए। इनमें विशेष शिविरों में मिले 27,510 आवेदन भी शामिल हैं। ये आवेदन उन मतदाताओं की ओर से दिए गए हैं, जो चार दिसंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाना चाहते हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार विशेष पंजीकरण अभियान के दौरान कुल 38,849 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें फॉर्म-6 के 27,510, फॉर्म-8 के 10,729 और फॉर्म-7 के 610 आवेदन शामिल हैं।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments