नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी और फिरौती मांगने जैसे संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोपी मुकेश भोला गिरोह के कथित सदस्यों के खिलाफ सख्त मकोका कानून के तहत मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें गिरोह के सदस्य मुकेश उर्फ भोला, विपिन और सूरज उर्फ ढेला शामिल ।
उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कथित आपराधिक गिरोह के खिलाफ दर्ज महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के मामले में नवीनतम कार्रवाई है, जो लंबे समय से जहांगीरपुरी इलाके में सक्रिय है।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह कथित तौर पर कई गंभीर संगठित अपराधों में शामिल है और इसने इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर रखा है।
अधिकारी कहा कि पुलिस टीम कथित गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए काम कर रही हैं और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.