scorecardresearch
Monday, 19 October, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर से अब तक प्रदर्शनों को लेकर 25 FIR दर्ज कीं; राहुल, प्रियंका नामज़द

दिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर से अब तक प्रदर्शनों को लेकर 25 FIR दर्ज कीं; राहुल, प्रियंका नामज़द

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान कथित अराजकता की बार-बार होने वाली घटनाओं के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Text Size:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों से संबंधित 25 एफआईआर दर्ज की हैं और इनमें नामज़द लोगों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

ये मामले सार्वजनिक संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने, पुलिसकर्मियों पर हमले और हाथापाई, सरकारी काम में बाधा डालने और नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन से संबंधित हैं.

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान कथित अराजकता की बार-बार होने वाली घटनाओं के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments