नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में लंबे समय तक रहने के आरोप में तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, उनकी पहचान बार्थोलोम्यू उवेबुका इलोएगबुनेम, कोनन ओकोचा उर्फ कोनन ब्राइस कौसाई और नदुबुसी चार्ल्स नवाबुफोर के रूप में हुई है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 31 अक्टूबर को एक सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वे भारत में रहने के लिए जरूरी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें विदेशी (नागरिक) क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के समक्ष पेश किया, जिसने उन्हें निरूद्ध केंद्र भेज दिया।
भाषा नोमान सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.