scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने पर कर रही विचार

दिल्ली सरकार कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने पर कर रही विचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली सरकार कृषि भूमि के सर्किल रेट में संशोधन करने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ये दरें 2008 से नहीं बदली हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ जिलों में सर्किल रेट बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक करने के प्रस्ताव दिए गए हैं।

केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा विचाराधीन इस प्रस्ताव का उद्देश्य भूमि के आधिकारिक मूल्यांकन को बाजार में प्रचलित कीमतों के अनुरूप बनाना है। इसका असर भूमि के लेनदेन, संपत्ति विकास और दिल्ली के मास्टर प्लान-2047 के तहत शहरी विस्तार पर पड़ सकता है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच हाल में हुई बैठक में प्रस्तावित सर्किल रेट पर विस्तार से चर्चा की गई।

वर्तमान में कृषि भूमि की सांकेतिक सर्किल दर 53 लाख रुपये प्रति एकड़ है, जबकि बाढ़ प्रभावित मैदानी क्षेत्रों में कृषि भूमि की दर 17.6 लाख रुपये प्रति एकड़ है।

प्रस्तावों के तहत दक्षिण और नयी दिल्ली जिलों में कृषि भूमि के सर्किल रेट पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़, उत्तर, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम जिलों में तीन करोड़ रुपये प्रति एकड़ तथा मध्य दिल्ली में ढाई करोड़ रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की जा सकती है।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments