नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली कांग्रेस ने मंगलवार को कथित 650 करोड़ रुपये के मेडिकल खरीद घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। पार्टी का आरोप है कि जारी जांच अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार “मुख्य दोषियों” तक नहीं पहुंच पा रही है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उपराज्यपाल से इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने और कथित घोटाले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का आग्रह किया है।
देवेंद्र यादव ने कहा, “कुछ सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी केवल दिखावा है। जांच उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए, जो दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं के लिए वास्तव में जिम्मेदार थे।”
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.