scorecardresearch
Monday, 17 August, 2026
होमदेशकल्याण बोर्ड की मांग को लेकर दिल्ली ऑटो संघ 17 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा

कल्याण बोर्ड की मांग को लेकर दिल्ली ऑटो संघ 17 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने रविवार को कहा कि वह कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर तथा परिवहन से जुड़े अन्य मुद्दों पर 17 अगस्त को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ सोमवार को जंतर-मंतर पर एकत्र होकर केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, “मैं सभी ऑटो-टैक्सी चालकों से अपील करता हूं कि वे कल जंतर-मंतर पहुंचें और अपनी मांगें सरकार के सामने रखें। हमारी मांग है कि दिल्ली सरकार तत्काल ‘ऑटो-टैक्सी चालक कल्याण बोर्ड’ का गठन करे और बढ़े हुए वाहन फिटनेस शुल्क को तुरंत वापस ले।”

परिवहन मंत्रालय ने नवंबर 2025 में 20 साल से अधिक पुराने सभी मोटर वाहनों के फिटनेस परीक्षण का शुल्क बढ़ा दिया था।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments