scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बजट सत्र से पहले ‘चैटबॉट’ की शुरुआत की

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बजट सत्र से पहले ‘चैटबॉट’ की शुरुआत की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आगामी बजट सत्र से पहले बृहस्पतिवार को एआई-सक्षम ‘चैटबॉट’ विधान साथी की शुरुआत की।

गुप्ता ने कहा कि यह सुविधा सदन के सदस्यों के लिए विधायी शोध सहायक के रूप में कार्य करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘विधान साथी ऐप विधानसभा के सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा। यह देश की पहली विधानसभा होगी जिसमें ऐसी एआई-सक्षम व्यवस्था होगी।’’

अध्यक्ष ने बताया कि यह ‘चैटबॉट’ मौजूदा एआई उपकरणों के साथ एकीकृत है और विधायकों को तथ्यों की जांच करने, संसदीय नियमों को जानने और बहस को तकनीक-अनुकूल बनाने में सहायता करेगा।

उन्होंने कहा कि यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा और ‘क्यूआर कोड’ के माध्यम से इससे संपर्क किया जा सकता है।

अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र 23 से 25 मार्च तक निर्धारित है, जिस दौरान नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक (सीएजी) की लंबित रिपोर्टें भी पेश की जाएंगी।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments