scorecardresearch
Tuesday, 3 November, 2026
होमदेशचक्रवात मुरासु: अमित शाह ने आंध्र प्रदेश को हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने आंध्र प्रदेश को हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और चक्रवात ‘मुरासु’ के मद्देनजर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, चक्रवात ‘मुरासु’ मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तटीय हिस्से पर पहुंचा। इस मौसमी प्रणाली का पिछला हिस्सा अभी भी तट पर है।

‘मुरासु’ के कारण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है।

इस भीषण चक्रवाती तूफान के उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और मंगलवार अपराह्न तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और उनकी गति बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल पहले से ही मौके पर मौजूद हैं, राहत कार्यों में जुटे हैं तथा चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए डटे हैं। भारत सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने के दृढ़ संकल्प के साथ आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है।’’

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments