नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालयों में 11 व्यक्तियों को न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
कॉलेजियम में न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना भी शामिल हैं।
कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए छह व्यक्तियों के नामों को मंजूरी दी, जबकि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए पांच व्यक्तियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की।
ये फैसले शुक्रवार को आयोजित कॉलेजियम की बैठक में लिये गये।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए कॉलेजियम ने चार अधिवक्ताओं आनंद शुक्ला, रत्ना निधि पुष्टि, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों को मंजूरी दी।
कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए दो न्यायिक अधिकारियों रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नामों को भी मंजूरी दी।
कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में पांच न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इनमें रेणुका कंचन, कृष्णमूर्ति मिश्रा, वीरेंद्र सिंह राजपूत, ममता जैन और आशिता श्रीवास्तव शामिल हैं।
भाषा देवेंद्र माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.