scorecardresearch
Saturday, 3 October, 2026
होमदेशसीबीआई ने आईसीएआर-सीआईएफआरआई के पूर्व निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने आईसीएआर-सीआईएफआरआई के पूर्व निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता स्थित आईसीएआर-केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीआईएफआरआई) के पूर्व निदेशक बसंत कुमार दास के खिलाफ 27.89 लाख रुपये से अधिक के सरकारी धन को परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खातों में भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी के अनुसार, दास ने निदेशक के पद पर रहते हुए अग्रिम और प्रतिपूर्ति राशि मंजूर की तथा इनमें से 27.89 लाख रुपये का एक हिस्सा कथित तौर पर उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में भेजा गया।

प्राथमिकी के अनुसार, इस कथित धन हस्तांतरण से सरकारी खजाने को नुकसान हुआ और लाभार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचा।

दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला विचाराधीन है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments