scorecardresearch
Saturday, 3 October, 2026
होमदेशगुवाहाटी नाइट क्लब में बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, आंशिक रूप से कपड़े उतारने का भी आरोप

गुवाहाटी नाइट क्लब में बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, आंशिक रूप से कपड़े उतारने का भी आरोप

Text Size:

गुवाहाटी, दो अक्टूबर (भाषा) गुवाहाटी के एक नाइट क्लब में झगड़े के बाद बाउंसरों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसके कपड़े आंशिक रूप से उतार दिए।

इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह घटना बृहस्पतिवार देर रात खानापारा इलाके के एक नाइट क्लब में हुई बताई गई है। इस संबंध में पुलिस से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। वीडियो में एक महिला इमारत की पार्किंग में फर्श पर पड़ी दिख रही है और उसे कथित तौर पर बाउंसर पीट रहे हैं। बाद में एक अन्य महिला उसे बचाने के लिए आती दिखाई देती है।

क्लब की इमारत में तैनात एक सुरक्षा गार्ड के अनुसार, महिला कुछ दोस्तों के साथ पब में आई थी। उसने दावा किया कि महिला ने क्लब के अंदर बीयर की बोतल से एक महिला बाउंसर पर कथित तौर पर हमला किया था।

गार्ड ने कहा कि इससे अन्य बाउंसर नाराज हो गए और वे महिला को नीचे पार्किंग क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

उसने आरोप लगाया कि बाउंसरों ने महिला के कपड़े भी आंशिक रूप से उतार दिए।

भाषा राखी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments