कोटा, तीन नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के 16 वर्षीय छात्र का शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का अभ्यर्थी था और वह सोमवार को कोटा के एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला था।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कमरे से एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर का निवासी किशोर ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई’ की तैयारी कर रहा था। उसका शव सोमवार दोपहर जवाहर नगर थाना क्षेत्र के सिटी पार्क इलाके में एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला।
मृतक के मामा मनोज मौर्य ने बताया कि किशोर किसी तरह के तनाव या दबाव में नहीं था और दिवाली पर घर लौटने वाला था।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.