scorecardresearch
Friday, 8 May, 2026
होमदेश‘सोनार बांग्ला’ बनाना BJP की जिम्मेदारी : अमित शाह

‘सोनार बांग्ला’ बनाना BJP की जिम्मेदारी : अमित शाह

अमित शाह ने कोलकाता में किया ऐलान, कहा, बंगाल की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना बीजेपी की जिम्मेदारी.

Text Size:

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल का नेता घोषित किया. इसके साथ ही अधिकारी के राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

अमित शाह ने कहा, “एक तरह से आज के इस समारोह के केंद्र में और बंगाल के भविष्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हैं.”

उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. शाह ने कहा कि कम्युनिस्ट दौर से बना माहौल ममता बनर्जी के शासन में और गहरा हो गया था और वहां वोट डालना भी लगभग असंभव हो गया था.

उन्होंने कहा, “मैं बंगाल की जनता का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करता हूं. लोगों ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके हमें बड़ी जीत दिलाई है.”

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी से जो उम्मीदें लगाई हैं, पार्टी उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि ‘सोनार बांग्ला’ का सपना पूरा करना बीजेपी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है.

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्तियों का ज़िक्र करते हुए कहा, “एक ऐसा बंगाल जहां मन भय से मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो, उस रास्ते पर अब बंगाल आगे बढ़ रहा है.”

बीजेपी विधायक दल की बैठक में अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का आधिकारिक ऐलान किया. अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. संयोग से उसी दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है.

अधिकारी ने शुक्रवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और नेताओं से भी मुलाकात की.


यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, कभी ममता के सबसे करीबी थे अब उन्हीं की सत्ता खत्म की


 

share & View comments