scorecardresearch
Wednesday, 24 June, 2026
होमदेशमंगलुरु में नाबालिग लड़की की खुदकुशी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मंगलुरु में नाबालिग लड़की की खुदकुशी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 24 जून (भाषा) मंगलुरु में 17 वर्षीय लड़की की कथित खुदकुशी से जुड़े मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, दुष्कर्म और खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव 23 जून की शाम उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था।

लड़की के माता-पिता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर सुरतकल पुलिस ने अनीश पुजारी नामक एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, दुष्कर्म और खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने कहा कि माता पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी गर्भवती थी और उसकी मृत्यु के लिए आरोपी लड़का जिम्मेदार है।

पुलिस ने कहा कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और डाक्टरों ने भ्रूण को डीएनए विश्लेषण के लिए संरक्षित कर लिया है।

फरार आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments