कोलकाता, 27 मंगलवार (भाषा) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की एक कोयला खदान के भीतर फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना सोमवार को सरकारी स्वामित्व वाली ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ की सहायक कंपनी ‘ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड’ (ईसीएल) की ‘कुमरडीही ए’ भूमिगत खदान में पुली में खराबी आने के कारण हुई थी।
ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश झा ने कहा, ‘‘सभी 14 मजदूरों को बचा लिया गया है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।’’
खदान के पुली ड्रम से रस्सी फिसल जाने के कारण ये मजदूर लगभग 50 मीटर की गहराई में दो ‘लिफ्टिंग केज’ में फंस गए थे, जिससे खनिकों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली व्यवस्था बाधित हो गई थी।
भाषा खारी वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.