scorecardresearch
Thursday, 24 September, 2026
होमदेशमऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Text Size:

मऊ (उप्र), 24 सितंबर (भाषा) मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज उर्फ टाइगर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के आसलपुर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नरीज के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनीश हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया नीरज उर्फ टाइगर शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ लूट और हत्या समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर को शाम पांच बजे मऊ के थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पंप के पास 21 वर्षीय अनीश कुमार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी थी।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments