scorecardresearch
Monday, 12 October, 2026
होमदेशउत्तर पूर्वी में यमुना विहार मार्केट के पास आग लगी

उत्तर पूर्वी में यमुना विहार मार्केट के पास आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यमुना विहार बाजार के पास आग लग गई, जिससे दो कारें और एक स्कूटर जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यमुना विहार में सी 12 ब्लॉक की मार्केट के पास सुबह 6.09 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके कर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि टीम ने सुबह 6.25 तक आग बुझा दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

भाषा नोमान

तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments