scorecardresearch
Wednesday, 23 September, 2026
होमदेशबलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

बलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

Text Size:

बलिया (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित रूप से एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाने और उसे स्कूल के सहपाठियों व रिश्तेदारों में प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि बांसडीह कस्बा निवासी अमित सोनी नामक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा की सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर उपलब्ध फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से मिलती-जुलती फर्जी आईडी बनाई।

इसके बाद एआई तकनीक की मदद से छात्रा का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे छात्रा के सहपाठियों, दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेजा।

कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बुधवार को बताया कि इस मामले में अमित सोनी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments