scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशलुधियाना में आंबेडकर प्रतिमा के सुरक्षा घेरे का शीशा तोड़ने पर एक भिखारी हिरासत में लिया गया

लुधियाना में आंबेडकर प्रतिमा के सुरक्षा घेरे का शीशा तोड़ने पर एक भिखारी हिरासत में लिया गया

Text Size:

लुधियाना, 30 अक्टूबर (भाषा) लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के सुरक्षा घेरे का शीशा कथित तौर पर तोड़ने के आरोप में 45 वर्षीय एक महिला (भिखारी) को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) समीर वर्मा ने बताया कि घटना सुबह की है, जब महिला ने कथित तौर पर सुरक्षा घेरे की कांच की खिड़की तोड़ दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने पत्थर फेंका, जिससे सुरक्षा घेरे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

वर्मा ने कहा, ‘महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह भिखारी है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा

शुभम संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments