scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस के 68 कर्मियों ने बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया, दिल्ली अकादमी में शपथ ली

दिल्ली पुलिस के 68 कर्मियों ने बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया, दिल्ली अकादमी में शपथ ली

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के कुल 68 कर्मियों ने झरोदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया और इस अवसर पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण पूरा करने वालों में 58 नवनियुक्त कांस्टेबल (कार्यकारी), आठ हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) और दो परिवीक्षाधीन सहायक उपनिरीक्षक (रेडियो तकनीशियन) शामिल हैं।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका और कांस्टेबल नरेश कुमार को अपनी-अपनी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ ‘ऑलराउंडर’ घोषित किया गया। महिला कांस्टेबल मेघा सिंह ने इनडोर प्रशिक्षण में पहला स्थान हासिल किया, जबकि कांस्टेबल लोकेश ने कमांडो प्रशिक्षण और कांस्टेबल साहिल जगोत्रा ने पुलिस प्रक्रिया में पहला स्थान प्राप्त किया।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments