scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि40 केजरीवाल लीड एजेंसियां

अगर मैं भ्रष्ट हूं तो फिर दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है : केजरीवाल

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह आबकारी नीति मामले में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होंगे और अगर वह ‘‘भ्रष्ट’’ हैं तो फिर दुनिया में कोई भी ‘‘ईमानदार’’ नहीं है।

प्रादे57 राजस्थान लीड शाह

शाह का कांग्रेस पर कटाक्ष, पायलट का नंबर नहीं आएगा क्योंकि पार्टी का खजाना भरने में उनका योगदान गहलोत से कम

भरतपुर(राजस्थान), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा क‍ि जमीन पर पायलट का योगदान अधिक हो सकता है लेकिन कांग्रेस पार्टी का खजाना भरने में गहलोत का योगदान अधिक है।

प्रादे63 कांग्रेस लीड कर्नाटक उम्मीदवार

कर्नाटक विस चुनाव: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, सिद्धरमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के दूसरी सीट कोलार से चुनाव लड़ने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया।

प्रादे58 चुनाव कर्नाटक लीड शेट्टार

मुझे टिकट न देने का असर कर्नाटक में 20-25 सीटों पर पड़ेगा : शेट्टार

हुब्बाली (कर्नाटक), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा कि उन्हें टिकट न दिए जाने का असर राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों पर पड़ेगा।

प्रादे60 महाराष्ट्र तीसरी लीड हादसा

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल

मुंबई, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम पांच नाबालिगों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे45 बंगाल सीबीआई छापेमारी

तृणमूल कांग्रेस नेताओं के घरों पर सीबीआई की छापेमारी

कोलकाता, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्कूल में नौकरी भर्ती घोटाले के संबंध में शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों जीवनकृष्ण साहा और विभास अधिकारी के घरों पर छापेमारी की।

प्रादे23 उप्र असद शव लीड दफन

प्रयागराज: मुठभेड़ में मारे गए असद और गुलाम के शवों को दफनाया गया

प्रयागराज (उप्र): गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का शव शनिवार सुबह यहां कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफनाया गया, जबकि उसके साथी गुलाम का शव शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।

प्रादे43 महाराष्ट्र अदालत लीड फडणवीस

चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा न करने के मामले में अदालत में पेश हुए फडणवीस

नागपुर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2014 के अपने चुनावी हलफनामे में कथित रूप से आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध वाली एक याचिका के सिलसिले में शनिवार को नागपुर की एक अदालत में पेश हुए। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया।

दि30 गृह मंत्रालय लीड नौकरियां

सीएपीएफ में कांस्टेबल के पदों के लिए हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा

नयी दिल्ली, गृह मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराए जाने को मंजूरी दे दी है।

वि14 जापान तीसरी लीड विस्फोट

जापान में बंदरगाह पर विस्फोट, प्रधानमंत्री किशिदा बाल-बाल बचे

तोक्यो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह पश्चिमी जापान के एक बंदरगाह पर विस्फोट में बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी ने कार्यक्रम स्थल पर विस्फोटक फेंका था।

अर्थ2 मुद्राकोष सीतारमण

भारत की वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी, 2022-23 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान: सीतारमण

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के 2023 में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने के अनुमानों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम रहेगी और वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की संभावना है।

खेल9 खेल आईपीएल दिल्ली पारी

कोहली का अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये छह विकेट पर 174 रन

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतक की बदौलत शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि19 पासकीज

पासकीज क्या हैं? यह पासवर्ड को अतीत की बात बनाने में प्रभावी साबित हो सकती हैं

ओमाहा (अमेरिका), ‘पासवर्ड’ जल्द ही अतीत की बात हो सकते हैं। प्रभावी पासवर्ड बोझिल होते हैं, खासकर तब जब इनकी अनिवार्यता दो-कारक की पुष्टि करने पर हो।

वि20 विदेश यात्रा नियम

विदेश घूम रहे हैं? जानिए, मुश्किल में फंसने पर दूतावास आपकी मदद के लिए क्या करेगा और क्या नहीं

ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलियाई फिर से दुनिया घूमने निकल पड़े हैं। हालांकि, यात्रियों की संख्या कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले की तुलना में अब भी कम है, लेकिन लगभग 11 लाख ऑस्ट्रेलियाई पिछले साल दिसंबर में देश से रवाना हुए। दिसंबर 2019 में इनकी संख्या 13 लाख थी।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments