नई दिल्ली: भारतीय कारोबारी और पूर्व क्रिकेट प्रशासक, ललित मोदी 16 साल बाद भारत वापस आ रहे हैं.
“मैं वापस आ रहा हूं,” उन्होंने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा. “मेरे लिए जो भी दरवाजे बंद हुए थे, मैं वापस आ रहा हूं और पूरी इमारत खरीदूंगा – ललित मोदी, फाउंडर, IPL.”
मोदी, इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर हैं. वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे और उसी साल उन्हें निलंबित कर दिया गया था. BCCI की अनुशासन समिति ने मोदी को “अनुशासनहीनता और गलत आचरण के कई काम” करने के आठ अलग-अलग आरोपों में दोषी पाया था. क्रिकेट बोर्ड ने 2013 में उन्हें आजीवन प्रतिबंधित भी कर दिया था. प्रवर्तन निदेशालय ने भी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मोदी की जांच शुरू की थी और उसी समय वह देश छोड़कर चले गए थे. वह लंदन चले गए और भारत में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया.
इस साल जुलाई में, स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट, 1976 के तहत अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ED के ज्यादातर निष्कर्षों को पलट दिया. इसने ललित मोदी को आरोपों से मुक्त कर दिया.
‘दि किंग’
मोदी की वापसी को लेकर चर्चा पिछले महीने शुरू हुई थी, जब ANI के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में उन्होंने इस साल अक्टूबर के बाद भारत वापस आने की अपनी योजना बताई थी.
“मैं कल आए फैसले से बहुत खुश हूं (जुलाई का फैसला). यह वाकई बहुत अच्छा दिन रहा है. मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी और मीडिया और सभी लोगों से जो कुछ भी मैं कह रहा था, आखिरकार वह सच साबित हुआ है. मैं बहुत खुश हूं कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फैसला दिया है. मुझे सिर्फ IPL की भलाई की चिंता थी और किसी भी चीज की नहीं. मेरे लिए सबसे ज्यादा प्यारा यही है,” उन्होंने कहा.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की एक सीरीज में मोदी ने खुद को “एक अरब सपनों के पीछे का किंग” बताया. “The Goat” कैप्शन वाली एक पोस्ट आठ घंटे पहले शेयर की गई थी और इसमें उन्हें “gamechanger” (खेल बदलने वाला) बताया गया. मोदी की एक गंभीर तस्वीर वाले इस पोस्टर पर लिखा था: “Legends don’t just play the game, they change it forever.” (दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ़ खेल खेलते नहीं हैं, बल्कि वे उसे हमेशा के लिए बदल देते हैं)
इस साल की शुरुआत में वह तब भी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने सुष्मिता सेन को डिवा बताया था और कहा था कि वह उनके “kept-boyfriend” (बनाए हुए बॉयफ्रेंड) थे.
इंस्टाग्राम पर 15 घंटे पहले की गई एक और पोस्ट, जिसे AI कंटेंट के रूप में मार्क किया गया है, में लिखा था, “उन्हें लगा कि कहानी खत्म हो गई, लेकिन यह सिर्फ इंटरमिशन था.”
हालांकि, मोदी हमेशा के लिए भारत वापस नहीं आ रहे हैं. वह लंदन में ही रहेंगे.
“स्पष्ट कर दूं. मैं लंदन में ही रहूंगा और समय-समय पर भारत आता-जाता रहूंगा, क्योंकि यह मेरा देश है और अपने बेटे को परिवार के कारोबार में उसका सही हक दिलाने के लिए भी आता रहूंगा,” उन्होंने जुलाई में लिखा था.
(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार उस पेपर लीक कानून को और सख्त बना रही है, जिसका अब तक किसी पर असर नहीं हुआ