इससे पहले कर्नाटक विधानसभा नतीजे आने के बाद भी ऐसी स्थिति बनी थी. जिसमें सुप्रीम कोर्ट में मामला गया था. मामले में मुख्य न्यायाधीश ने रात में सुनवाई की थी.
रविशंकर प्रसाद ने शिवसेना नेता संजय राउत का नाम लिए बगैर कहा, 'कुछ लोग छत्रपति शिवाजी की विरासत की बात कर रहे हैं, उनसे मैं बस इतना कहूंगा कि सत्ता के लिए अपने विचारों से समझौता करने वाले तो कम से कम छत्रपति शिवाजी की बात न करें.'
शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का अजित पवार का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है. यह राकांपा का फैसला नहीं है. हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, 'सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के लिए देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को बधाई.'
मनीष तिवारी ने दावा किया कि भारतीय रिजर्व बैंक और चुनाव आयोग के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने चुनावी बॉण्ड जारी किये और उसके माध्यम से ‘सरकारी भ्रष्टाचार को अमलीजामा पहनाया गया’.
मोपा, गोवा से ज़्यादा महाराष्ट्र के लिए काम आता है. साउथ गोवा के MP कैप्टन विरियाटो फर्नांडिस ने कहा, 'मोपा एक इकॉनमी इंजन है, लेकिन वहां आने वाले 75% टूरिस्ट सिंधुदुर्ग जाते हैं.'