प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर घोष के कार्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा ने काफी प्रगति की और पार्टी ने राज्य में 42 संसदीय सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की.
राउत ने हालांकि अपना बयान वापस लेने से पहले कहा था कि मुम्बई के इतिहास की समझ ना रखने वालों ने उनके बयान को ‘तोड़-मरोड़’ डाला और करीम लाला पठान समुदाय का प्रतिनिधि करते थे इसलिए गांधी ने उनसे मुलाकात की थी.
दिलीप घोष भाजपा में 2014 में शामिल हुए और दिसंबर 2015 में उन्हें पार्टी का बंगाल प्रमुख बना दिया गया. इस साल खत्म हो रहे अपने कार्यकाल के बाद उन्हें उम्मीद है कि वो इस पद पर बने रहेंगे.
हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाने में मदद करने वाली जेजेपी पीछे हटने के मूड में नहीं है और मांगें पूरी न होने पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की धमकी दे रही है.
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने और उनकी मंत्रिमंडल विस्तार योजनाओं पर एक बार नहीं बल्कि छह बार चर्चा करने के लिए इनकार किया गया.
लोकसभा में हार का मुंह देखने वाले जिन उम्मीदवारों पर पार्टी ने दांव लगाया है उनमें राघव चड्डा को रजिंदर नगर, आतिशी को कालकाजी और दिलीप पांडे को तिमारपुर से मैदान में उतारा गया है.
केजरीवाल की मुफ्त बिजली पानी की योजना पर कटाक्ष करते हुए मीनाक्षी लेखी बोलीं, जब केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड की कमान संभाली थी तब वह 500 करोड़ के फायदे में थी अब 800 करोड़ के घाटे में चल रही है.