केंद्र ने पिछले महीने मामले की जांच पुणे पुलिस से लेकर एनआईए को सौंप दी थी. राज्य की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने उस समय इस फैसले की आलोचना की थी.
दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है. पार्टी की तरफ से अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
तिवारी ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का खेल कम और काम ज्यादा होगा. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी.
2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 65 सीटों पर बढ़त हासिल की थी. लेकिन विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ रहा है.