संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू हो रहा है और यह एक अक्टूबर तक चलेगा. लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस सत्र में प्रश्न काल नहीं होगा और निजी सदस्यों के विधेयक भी नहीं लिए जाएंगे, जबकि शून्य काल की अवधि सीमित होगी.
बिहार में गठबंधन की राजनीति एक ‘वास्तविकता’ है और भाजपा, जदयू और राजद इसके त्रिकोण हैं तथा इनमें से किसी को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि वह अपने बूते चुनाव जीतकर सरकार बना सकता है.
जेडी(यू) नेताओं का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलितों की अनदेखी के आरोपों का प्रत्युत्तर देना चाहते हैं इसलिए प्रदेश चुनावों में पार्टी कुछ नए दलित चेहरे उतारना चाहती है.
सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल जितिन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि पत्र का गलत मतलब निकाला गया और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में पूरा विश्वास है.
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सीपीआई ने आरजेडी से कन्हैया कुमार का समर्थन मांगा था और बेगूसराय से उम्मीदवार नहीं उतारने को कहा था लेकिन राजद ने इससे मना कर दिया था.
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में कांग्रेस इकाई ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें कथित तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के इशारे पर जितिन प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.
उत्तराखंड के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को पिछले साल भाजपा ने 'अनुशासनहीनता’ के कई मामलों की वजह से निलंबित कर दिया गया था, जिसमें बंदूकों के साथ किया गया डांस भी शामिल था.
ममता बनर्जी ने कहा, 'परीक्षाएं सितंबर में हैं. छात्रों के जीवन को क्यों संकट में डाला जाए? हमने पीएम को इस बारे में लिखा लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.'
कर्नाटक कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई कुप्पुस्वामी मंगलवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए. वह कहते हैं कि प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो उन्हें प्रेरित करती है.
अब जब चीन को बड़े दांव वाले युद्ध पर नज़र रखने में व्यस्त किया जा रहा है, यह छोटा पड़ोसी संघर्ष पाकिस्तान को भू-रणनीतिक युद्ध का ज़रूरी सबक सिखा सकता है.