पिछले महीने ही पांडे जदयू में शामिल हुए थे और बक्सर से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ये क्षेत्र एनडीए में सीट बंटवारे के दौरान भाजपा के खाते में चली गई है.
केंद्र में साथ और बिहार में अलग हुई एलजेपी का नाम लिए बिना सुशील मोदी ने कहा, भाजपा और जेडीयू में अटूट गठबंधन. लोजपा सहयोगी थी लेकिन नीतीश ही हमारे नेता. एनडीए में वही रहेंगे जो नीतीश के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं.'
राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, पुडुचेरी केंद्र के कृषि क़ानूनों को नकारने के लिए, विधान सभा सत्र बुलाकर विधेयक पास कर सकते हैं, लेकिन उनके विधेयकों को राज्यपाल और राष्ट्रपति की मंज़ूरी चाहिए होगी.
सीबीआई आय से अधिक संपत्ति जुटाने से जुड़े मामले में कर्नाटक, दिल्ली एवं महाराष्ट्र में 14 स्थानों पर तलाशी ले रही है. अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान दिन भर चल सकता है.
महागठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के मुताबिक बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 144 सीटों पर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 पर लेफ्ट पार्टियां चुनाव लड़ेंगी. मुकेश साहनी की विकसशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को आरजेपी अपने कोटे सीटें देगी.