भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए नरेश बंसल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. उत्तर प्रदेश के लिए जारी सूची में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल का भी नाम शामिल है.भाजपा, राज्यसभा, यूपी, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर
प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने वाले उम्मीदवारों और आयोजकों को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत दो साल तक के कारावास का सामना करना पड़ सकता है.
ठाकरे दादर के सावरकर हॉल में आयोजित शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे. इस बार कोरोनावायरस के चलते हर साल की तरह शिवाजी पार्क में यह आयोजन नहीं किया गया.
3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है वहीं प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस, बसपा और सपा के स्टार प्रचारक छोड़िए नेता तक नहीं पहुंच रहे हैं.
भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध पर संघ प्रमुख भागवत ने बोला, हम शांत रहते हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम दुर्बल हैं. इस बात का एहसास तो अब चीन को भी हो गया होगा. लेकिन लापरवाह हुए बिना ऐसे खतरों पर में नजर बनाए रखनी होगी.
प्रसाद ने इस बात पर जोर दिया कि अनुच्छेद 370 पूर्ववर्ती राज्य को एक विशेष दर्जा प्रदान करता था और इसे पिछले वर्ष समाप्त कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि इसे अब बहाल नहीं किया जाएगा.