ममता ने नंदीग्राम में कहा, टीएमसी ने पहले वामपंथी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, इस बार लड़ाई बुरी सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है. बीजेपी को बंगाल से उखाड़ फेंकना है.
महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में हैं. एनसीपी नेता का कहना है कि ये ब्लैकमेल है. अन्य दलों के कुछ नेता भी उनके समर्थन में हैं.
उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी ने कहा कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के माध्यम से किसानों की जमीन छीनने का प्रयास किया था.
भाजपा महासचिव और बंगाल में पार्टी मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि उनके पास ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे ऐसे 41 विधायकों की सूची है जो पाला बदलने को तैयार हैं.
मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ जो कर रही है, वह गलत है. लेकिन क्या मोदी सरकार कभी अस्तित्व में आती, अगर केजरीवाल और उनके 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन ने UPA को तबाह न किया होता?