भाजपा के साथ-साथ तृणमूल के असंतुष्ट नेता भी अभिषेक को ‘राजकुमार’ और ‘भतीजे’ के नाम से पुकारते हैं और पार्टी में वस्तुत: नंबर-2 जैसा ‘पद’ और ताकत रखने के कारण उनकी आलोचना करते हैं.
पार्टी सूत्रों के अनुसार इन विधायकों को यह संकेत भी दिया गया है कि हो सकता है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह न दी जाए. हो सकता है कि उन्हें सांत्वना देने के लिये ऐसा किया गया हो.
पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. वह पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से दूरी बरत रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले ओपी राजभर, ओवैसी, शिवपाल यादव व बाबू सिंह कुशवाहा समेत कई छोटे दलों के नेताओं को एकजुट करके एक बड़ा गठबंधन बनाने की तैयारी है.
राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया है कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि भाजपा से प्रस्ताव मिलते ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.
बनर्जी ने केंद्र सरकार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चुनौती भी दी और पश्चिम बंगाल को ‘दंगा प्रभावित’ गुजरात में बदलने का प्रयास करने के लिए उसकी आलोचना की.
मोदी ने कहा, ‘आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे. लेकिन अपनी सरकार के रहते वे निर्णय नहीं ले पाए. किसानों को झूठे दिलासे देते रहे.’
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.