लतिका सुभाष ने यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाताओं से कहा कि उम्मीदवारों की सूची में महिला उम्मीदवार कम हैं. 86 उम्मीदवारों की सूची में केवल 9 महिलाएं हैं.
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने 9 साल बाद की घर वापसी कर जेडीयू में विलय कर लिया है. दोनों पार्टियों के इस मर्जर पर लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि अब अगर ताक़तवर हो गए हों तो 'इलेक्शन में चलें.'
अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर तमिलनाडु में थाउजैंड लाइट्स विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदार होंगी. भाजपा ने अपनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कमल हासन के खिलाफ कोयंबटूर साउथ सीट से मैदान में उतारा है.
बनर्जी ने ट्वीट किया कि 2007 में आज के ही दिन बेगुनाह ग्रामीणों को नंदीग्राम में गोलीबारी कर मार दिया गया था. यह राज्य के इतिहास का काला अध्याय था. जान गंवाने वालों को दिल से श्रद्धांजलि.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके 20 से अधिक समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
राज्य कैबिनेट ने श्रम, रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग की ओर से तैयार स्थानीय रोजगार कानून में राज्य के निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब इसे चालू विधानसभा सत्र में लाया जाएगा.
पार्टी ने प्रमुख हिंदू मंदिरों की तीर्थ यात्रा के लिए 25 हजार से एक लाख की मदद, मातृत्व अवकाश की अवधि एवं सहायता बढ़ाने, ईंधन के दामों में कटौती और नीट परीक्षा पर रोक लगाने सहित कई वादे किए हैं.