यूडीएफ ने सबरीमला के भगवान अयप्पा मंदिर की परंपराओं की रक्षा के लिए एक विशेष कानून बनाने और राजस्थान की तर्ज पर शांति एवं सौहार्द विभाग बनाने का भी जनता से वादा किया है.
पीएम ने भाजपा को बंगाल की असली पार्टी बताते हुए कहा कि जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी.
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर सरकार के लंबे दावों को हकीकत से दूर बताते हुए कहा कि अगर वे जमीनी हकीकत में गरीब जनता को लाभ देते तो बेहतर होता.
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में खड़े 191 उम्मीदवारों में से 48 प्रत्याशियों ने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.
हरियाणा की राजनीति काफी जटिल है. लेकिन दिप्रिंट रिपोर्टर ज्योति यादव का इनेलो नेता अभय चौटाला के साथ इंटरव्यू तो एकदम अशिष्टता की हद तक चला गया. वह यहां पर इस दौरान बोली बातों के उन हिस्सों का ही जिक्र कर रही हैं जिन्हें छापा जा सकता है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 4 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को शामिल करते हुए 64 पेज की 'विकास पुस्तिका' जारी की और कहा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगी..
राहुल गांधी ने कहा, ‘नागपुर में एक ताकत देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है’ लेकिन युवाओं को प्यार और विश्वास से इस कोशिश को रोकना होगा क्योंकि वे देश का भविष्य हैं.
राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में गोविल ने संवाददाता सममेलन में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.
पीएम मोदी ने ममता सरकार पर माओवादी विद्रोहियों को संरक्षण देने आरोप लगाया साथ ही यह भी कहा कि घुसपैठ का केवल एक और सबसे अहम कारण दीदी की सरकार की तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति है.
लोकतंत्र की ‘रेटिंग’ करना एक जोखिम भरा काम है. मैं केवल इस सीधी-सी कसौटी को लागू करता हूं—कहां सबसे शांतिपूर्वक तथा सामान्य ढंग से राजनीतिक सत्ता का निरंतरता के साथ बदलाव होता रहा है.